NEWS & EVENTS

ऐश्वर्या एकल नृत्य प्रतियोगिता


    ऐश्वर्या एकल नृत्य प्रतियोगिता 

    ऐश्वर्या कॉलेज में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोटरेक्ट क्लब की प्रेसिडेंट ऐश्वर्या सिंह ने बताया इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप कक्षा 5 से 8 व सीनियर ग्रुप 9 से 12 के 50 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति बृजराज कुमारी राठौड़ व विशिष्ट अतिथि श्रीमति रतन पामेचा रही। उन्होंने बताया की नृत्य अभिव्यक्ति का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा अभिव्यक्त तथा व्यक्तित्व का विकास होता है। आधुनिक समय में नृत्य एक थेरेपी, मनोरंजन, व फिटनेस का माध्यम है।                                            कार्यक्रम संयोजक शमील शेख ने बताया कि विगत दस सालो से ऐश्वर्या कॉलेज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर्षो उल्लास से मना रहा है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को 11 मई को होने वाले अभिव्यक्ति कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से समानित किया जाएगा। महाविद्यालय निर्देशिका डॉक्टर सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया तथा नृत्य की बारीकियों को समझाया"। धन्यवाद ज्ञापन रोटरेक्ट क्लब के सचिव सनय उपाध्याय द्वारा दीया गया। इस अवसर पर कंचन रंगवानी, निर्मला सिसोदिया, खुशबू सालवी, राजेश मेघवाल, फेबा जैकब व सानिया मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहारनीय कार्य किया।