NEWS & EVENTS

ऐश्वर्या कॉलेज में होली मिलन समारोह*


    ऐश्वर्या कॉलेज में होली मिलन समारोह काआयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंहने कहा की होली का पर्व आपसी भाईचारा और समरसता को दर्शाता है और यह त्यौहार बुराईपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गान, समूह गान, समूह नृत्य और कविताओं की रंगारंगप्रस्तुतियां दी गई।

    कार्यक्रम की शुरुआत खुशी और आंचल नेसभी का स्वागत करते हुए की।  मीनाक्षी और उनके समूह ने नृत्यप्रस्तुत किया।

    दिव्या गौर की कविता, जीतेन्द्र मेघवाल का मधुर गीत और"होली के दोहे" के माध्यम से जेनेल पटेल की सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि जैसेऔर भी प्रदर्शन हुए।कोमल भोई के नृत्य और कंचन रंगवानी , नरपत सिंह की कविताओं ने विविधता ला दी।

     अंत में रवीना ने सभी को धन्यवाद दिया। उत्सव की भावना को दर्शातेहुए एक यादगार समूह फोटो के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर सभीछात्र-छात्राएं, शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।