Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस


गांधी जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित सर्वधर्मसभा कार्यक्रम में ऐश्वर्या कॉलेज के विद्यार्थियों एवं सभी कर्मचारीयों द्वारा गांधी ग्राउण्ड, उदयपुर में उपस्थित हो कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सामूहिक भजनों का गान किया गया। छात्रा कोमल राज माली ने इस अवसर पर बताया की गांधीजी का भारत की स्वतंत्रता में काफी अहम योगदान था। गांधीजी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते थे, वे लोगों से आशा करते थे कि वे भी अहिंसा का मार्ग अपनाएं इसी कारण उनके जन्मदिन को विश्व अहिंसा दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। छात्र रजत व्यास ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया की विश्व स्तर पर प्रसिद्ध व्यक्ति, महात्मा गांधी को उनकी अहिंसक, अत्यधिक बौद्धिक और सुधारवादी विचारधाराओं के लिए जाना जाता है। गांधीजी की शिक्षा का विचार मुख्य रूप से चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, नैतिकता और मुक्त शिक्षा पर केंद्रित था। इस कार्यक्रम में यश्वी पांडे, यश खोड़, उपासना राव, कोमल राज माली, पियुश वेद एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।