नो प्लास्टिक डे की महत्ता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
ऐश्वर्या कॉलेज में नो प्लास्टिक डे पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रणिका खमेसरा ने पोस्टर के माध्यम से बताया की प्लास्टिक प्रयोग के कारण पर्यावरण प्रदूषण फैलता है, मृदा में होने वाले मुख्य प्रदूषण का कारण प्लास्टिक है। खमेसरा ने संदेश दिया की प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा हैं, प्लास्टिक पदार्थ से उत्पन्न कचरे का निस्तारण काफी कठिन होता हैं जिससे यह एक वैश्विक चिंतन का विषय बन गया हैं। गर्विता माली ने बताया की यदि प्लास्टिक के उपयोगकर्ताओं या आम जनता को प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए और इस समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए इसके समाधान के लिए प्रयास शुरू करने होंगे। इस अवसर पर ईशा कुंवर चौहान, मेहुल सुथार, रजत व्यास, विवेक खटीक, हर्षवर्धन सिंह आदि छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता
का संदेश दिया तथा प्लास्टिक की वस्तुओें का उपयोग नहीं करने की शपथ ली।
© 2023Aishwarya College of Education Sansthan. All Rights Reserved
Terms & Conditions | Privacy Policy | Refund Policy