Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

Aishwarya Balak Samman Samaroh 2019


ऐश्वर्या संस्थान में भव्यता के साथ हुआ ‘‘ऐश्वर्या बालक सम्मान समारोह-2019’’

इस देश का भविष्य आने वाली पीढ़ी है। इस पीढ़ी की प्रतिभा को प्रोत्साहित करके, इसके हौंसलों को उड़ान देने का कार्य समाज का है। ऐश्वर्या संस्थान अपने इस उत्तरदायित्व को बखूबी निभाने को तत्पर रहता है और इसी सामाजिक सरोकार के तहत, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अक्टूम्बर को ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन संस्थान, उदयपुर में ‘‘ऐश्वर्या बालक सम्मान समारोह-2019’’ का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। इस दिन पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म दिवस भी है, जिसे विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। डाॅ. कलाम सिर्फ एक राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि बालकों तथा युवाओं के प्रेरणा पुरूष हैं। अतः 15 अक्टूबर के दिन संस्थान एक तरह से डाॅ. कलाम साहब के जन्म दिवस को भी ‘‘ऐश्वर्या बालक सम्मान समारोह’’ के तहत मना कर अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।

समारोह का प्रारम्भ प्राचार्या डाॅ. रीना शर्मा ने स्वागत भाषण से करते हुए, ‘‘ऐश्वर्या बालक सम्मान समारोह-2019’ के बारे में संक्षेप में बताया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य-अतिथि श्री भरत जोशी, जिला शिक्षा अघिकारी उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री क्षितिज कुभंट, अध्यक्ष, बी.एन.आई. उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान की निदेशक डाॅ. सीमा सिंह भी उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ उपाध्यक्ष कनिका जोशी ने स्मृति चिह्न भेंट करके किया। 

इसी क्रम में समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा कई संास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें छात्रा ध्रुवि सुथार, बी.काॅम. प्रथम वर्ष द्वारा एक सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्र केहित सेवक, बी.एस.सी. बी.एड. के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्र पुनित खन्ना, बीबीए, प्रथम वर्ष ने अपना भाषण प्रस्तुत किया। इसी तरह छात्र देवेन्द्र सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा माया खटीक के नेतृत्व में एक सुन्दर समूह नृत्य प्रस्तुत हुआ, जिससे समारोह में चार चाॅंद लग गया। इसी प्रकार छात्रा यज्ञा पानेरी के द्वारा एक कविता प्रस्तुत की गई। 

इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले शहर के प्रमुख निजी व सरकारी  विद्यालयों के 120 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन ‘‘ऐश्वर्या बालक सम्मान समारोह-2019’’ के लिए किया गया। सम्मान समारोह में अतिथि मुख्य-अतिथि श्री भरत जोशी, विशिष्ट अतिथि श्री क्षितिज कुभंट, संस्थान निदेशक डाॅ. सीमा सिंह ने आमंत्रित सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में मुख्य-अतिथि श्री भरत जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य है। यदि इन्हें अभी से सही दिशा और सम्बल मिले तो ये इस देश का नाम पूरे विश्व में लहरा सकते हैं। ऐश्वर्या संस्थान जिस तरीके से इन होनहार विद्यार्थियों का सम्मान कर रहा है, वह काबिले तारिफ़ है। इसी के साथ विशिष्ट अतिथि श्री क्षितिज कुभंट ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि शहर के प्रतिभावान विद्यार्थी ऐश्वर्या संस्थान की ओर से प्रोत्साहित हो रहे हैं। यह प्रोत्साहन निश्चित रूप से इस बालकों को नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण कर एक नऐ भविष्य के निर्माण की ओर अग्रसर करेगा। संस्थान की निदेशक डाॅ. सीमा सिंह ने आमंत्रित सभी विद्यार्थियों का संस्थान की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि आप इस समाज के निर्माता है, अतः आपका सम्मान करते हुए हमें गर्व हो रहा है।

समारोह का संचालन छात्रा नफिसा भिंडर तथा छात्रा इन्सिया अब्बास अली ने किया। इस दौरान संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी एवं आमं़ित्रत पुरस्कार विजेता विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद छात्रसंघ की संयुक्त सचिव जाह्नवी वर्मा, बी.एस.सी,.बी.एड द्वितीय वर्ष द्वारा किया गया।