Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

Thal Sena Diwas 2021

थल सेना दिवस
ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ ऐज्युकेशन संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय थल सेना दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को आॅनलाइन डाॅक्युमेंट्री ‘सियाचिन के सैनिक’ दिखाई गई, जिसमें भारतीय सैनिकों की सियाचिन जैसे विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में कार्यशैली को दिखाया गया।
बीएससी बीएड प्रथम वर्ष के छात्र रणछोड कुमार ने थल सेना के सैनिकों के राष्ट्र के लिए उनके शौर्य एवं समर्पण पर संभाषण प्रस्तुत किया। कार्तिक भट्ट, नितिन लोहार, ध्वनि कलाल, प्रियाशं, रूचिका, हिमांशी ने कविना पाठ, गीत इत्यादि प्रस्तुतियों में भारतीय सेना की वीरता, सेना के अदम्य साहस और देश के सेना की कुर्बानी को याद किया।
डाॅ. रक्षा शर्मा, डाॅ. राशि माथुर, डाॅ. रीना शर्मा ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में विचार प्रकट किये एवं विद्यार्थियों को देश सेवा में जाने हेतु मार्गदर्शन दिया।