महिला सशक्तिकरण पर एक्सपर्ट टॉक
ऐश्वर्या कॉलेज एवं रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के साझे में महिला सशक्तिकरण पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा उद्यमी तथा समाजसेवी व शिक्षाविद् श्री मनोज राजपुरोहित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता राजपुरोहित का सेल सेक्रेटरी छात्रा ईशा चौहान द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता राजपुरोहित ने कहा कि नारी शक्ति को मुख्य धारा से जोड़े बिना विकास संभव नहीं है। नारी सशक्त होगी तभी समाज और देश सशक्त हो पाएगा। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह ने बताया की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है एवं सफलता प्राप्त कर रही है तथा आज महिलाएं इस विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान दे रही है। साथ ही महिलाएं घरेलू कामों से लेकर बच्चों के पोषण के साथ कई जिम्मेदारियां संभालती है। ऐश्वर्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ राशि माथुर ने बताया की महिलाएं आज हर क्षैत्र में आत्मनिर्भर हो रही है वहीं कामकाजी महिलाएं भी पेशेवर और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच सफलता पूर्वक समन्वय स्थापित कर रही है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा ईशा चौहान ने किया तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सचिव शमील शेख द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं मानसी पारिक गर्विता माली हर्षिता चौधरी कुलदीप सिंह दुर्गा पटेल रानी गोहिल एवं अन्य छात्र एवं रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सदस्य उपस्थित रहे।