विद्यार्थियों ने किया लोक कला मंडल का भ्रमण
ऐश्वर्या कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय लोक कला मंडल का भ्रमण कर अपनी पुरातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को जाना। विद्यार्थियों ने कठपूतली कला, सांस्कृतिक नृत्य जैसे गवरी, गणगौर, रासलीला, तेरहताली, गींदड़, जसनाथी संप्रदाय का अग्नि नृत्य तथा राजस्थान की प्राचीन संस्कृतिएवं पुरातन अवशेषों तथा लोक नृत्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेल सेक्रेटरी रजत व्यास ने अपने बताया की भारत विविधता में एकता वाला देश है, यहां की संस्कृति में भी हमें विविधता में एकता देखने को मिलती हैं। राजस्थान में हर जगह अलग अलग सांस्कृतिक, विरासत का रूप देखने को मिलता है। हर प्रांत की अपनी अलग भाषाए सांस्कृति अलग पहनावा है। यहीं हमारे देश की खुबसूरती है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व हैं।