महाशिव रात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
ऐश्वर्या कॉलेज में महाशिव रात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, भक्ति गीतों पर नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी गई। ईशा चौहान, हर्ष, मेहूल द्वारा कविता पाठ किया गया, गर्विता माली, रितु चौहान द्वारा सांस्कृतिक कलापूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा हर्षित कलाल, विवेक खटीक एवं अन्य ने गायन भाग लिया। डॉ. राशि माथुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की इस दिवस पर भगवान शिव की आराधना व पूजा की जाती हैं। सभी विद्यार्थियों को उन्होने अपने जीवन में अच्छे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन विवेक खटीक एवं हर्ष द्वारा किया गया।