मकर संक्रांति
ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन संस्थान में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए सितोलिया खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 4 टिमों ने भाग लिया तथा टीम कनिष्क मेहत विजेता रही। विद्यार्थियों ने मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान-पुण्य तथा सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर प्रकाश डाला। सीएमडी डॉ. सीमा सिंह ने विजेता टीम एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की बधाई दी एवं मकर संक्रांति के महत्व पर विचार प्रकट करते हुए मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण तथा बारह राशियों पर प्रभाव के बारे में बताया तथा वर्ष पर्यंत सुख समृद्धि की प्रार्थना की। विवेक, प्रफुल, अनुष्का, हेमा, गर्विता, मेहुल एवं अन्य विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
© 2023Aishwarya College of Education Sansthan. All Rights Reserved
Terms & Conditions | Privacy Policy | Refund Policy