मकर संक्रांति
ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ एज्युकेशन संस्थान में गुरूवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। ऐश्वर्या राॅटरेक्ट क्लब की ओर से जरूरतमंदो को वस्त्र तथा खा़द्य सामग्री का वितरण किया गया।
कर्मचारियों द्वारा पारंपरिक खेल सितोलिया खेला गया। विद्यार्थियों ने अपने पतंगबाजी एवं खेल के वीडियो शेयर किये।
विद्यार्थियांे ने मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान-पुण्य तथा सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर प्रकाश डाला।
डाॅ. रक्षा शर्मा, डाॅ. रीना शर्मा, डाॅ. राशि माथुर ने विद्यार्थियांे को कार्यक्रम की बधाई दी एवं मकर संक्रांति के महत्व पर विचार प्रकट करते हुए मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण तथा बारह राशियों पर प्रभाव के बारे में बताया तथा वर्ष पर्यंत सुख समृद्धि की प्रार्थना की।