Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

मकर संक्रांति पर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

मकर संक्रांति पर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

ऐश्वर्या कॉलेज में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, सितोलिया, पंतगबाजी, म्युजिक चेयर, कबड्डी तथा अन्य आदि खेल सम्मिलित थे। विद्यार्थियों ने सभी खेलों में उमंग एवं उत्साह के साथ भाग लिया। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह ने बताया की भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। मकर संक्रांति को ऋतु परिवर्तन का पर्व भी माना जाता है मकर संक्रांति का पर्व हमारी संस्कृति में उत्सव का पर्व हैं तथा इस दिन आयोजित होने वाले पारंपरिक खेल हमें हमारी संस्कृति से जोड़े रखते है। सभी विद्यार्थियों ने एक दुसरे को एवं शिक्षक गणों को गुड़ एवं तिल खिलाकर कर मकर संक्रांति की बधाइयां दी। आशिश नेहरा, यश खोड़, पायल मीणा, रीना रेबारी, भुवनेश्वरी, सोम्या हिमालया, कोमल राजमाली, उपासना राव, रितु खिच्चर, पियुश वेद अन्य विद्यार्थियों ने खेलों में भाग लिया।