बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरुक
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा नारी निकेतन संस्था में बालिकाओं हेतू कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्लब सदस्य एवं एडवोकेट भुवनेश्वरी शक्तावत ने बालिकाओं को बताया की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर की बालिकाओं की आवाज सशक्त बनाना है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। शक्तावत ने बताया की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, शिक्षा,, पोषण, बाल विवाह, कानूनी अधिकार और चिकित्सा अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। क्लब सदस्य डॉ अंतिमबाला प्रजापत ने बालिकाओं को बाल सुरक्षा कल्याण समिति की जानकारी दी एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सदस्य और नारी निकेतन के सदस्य मौजूद रहे।