Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

आयुर्वेद पर व्याख्यान


आयुर्वेद पर व्याख्यान

ऐश्वर्या कॉलेज रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या और रोटरी क्लब ऑफ युवा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मदनमोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय से डॉ. दिनेश कुमार शर्मा रहे। शर्मा ने अपने व्याख्यान में बताया की आयुर्वेद पांच हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जो हमारी आधुनिक जीवन शैली को सही दिशा देने और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी आदतें विकसित करने में सहायक होती है। इसमें जड़ी बूटी सहित अन्य प्राकृतिक चीजों से उत्पादए दवा और रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ तैयार किए जाते हैं। इनके इस्तेमाल से जीवन सुखीए तनाव मुक्त और रोग मुक्त बनता है। आयुर्वेद हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। प्राचीन भारत में आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने का सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता था साथ ही मुख्य वक्ता ने खुद को स्वस्थ रखने हेतू स्वस्थ खानपान एवं व्यायाम को दैनिक जीवन में अपनाने के बारे में बताया। डॉ. शैफाली शर्मा एवं डॉ. मधु धाकड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।