Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

ऐश्वर्या कॉलेज में राजस्थान दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन


ऐश्वर्या कॉलेज में राजस्थान दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

ऐश्वर्या कॉलेज में राजस्थान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। बीए बीएड के छात्र जितेन्द्र सिंहए ईशा कुंवर चौहान एवं दुर्गा पटेल ने राजस्थान की संस्कृति शूरवीरता एवं भक्ति का बखान करती कविताएं प्रस्तुत की। गर्विता माली एवं हिमांशी श्रीमाली द्वारा राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुत किये गए समूह नृत्य ने समा बांध दिया। शोभित गरासिया ने अपने संभाषण में इस दिन का महत्व बताते हुए कहा की एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और जनसंख्या के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है। इस वर्ष राजस्थान अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। 30 मार्चए 1949 को वृहद राजस्थान की स्थापना हुई। सबसे पहले जयपुरए जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का राजस्थान संघ बनाया गया। जिसे बाद में राजस्थान कहा गया। कुल 22 रियासतों का 7 चरणों में विलय हुआ। तब जाकर राजस्थान बना। आजाद भारत के राजस्थान राज्य के पहले मनोनीत मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री बने। निश्का राठोड़ ने पीथल पाथल कविता से महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का वर्णन किया। शांतनु अमरावत ने राजस्थान की लोक कला संस्कृतिए ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों एवं साहित्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रजत व्यास एवं द्विवीष्ट टेलर ने किया।