Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

महिला शक्तिकरण और समानता पर कार्यक्रम

महिला शक्तिकरण और समानता पर कार्यक्रम
ऐश्वर्या कॉलेज में महिला अधिकारों की जागरुकता हेतु शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रणिका खमेसरा तथा द्वितीय स्थान पर निश्का राठौर रही। विजेता रही प्रणिका खमेसरा से पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया की इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया जाता हैए इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना हैं। बीए बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र रजत व्यास ने अपने संभाषण में संदेश दिया की शून्य भेदभाव दिवस सभी के अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता हैं तथा मानव अधिकारों की रक्षा करनेए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और निष्पक्ष न्याय समानता सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता हैं।