गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
ऐश्वर्या कॉलेज में 73 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण ग्रुप डायेक्टर प्रो. बी. एल. आहुजा द्वारा किया गया उन्होने अपने संभाषण में देशहित में बलिदान हुए सैनिकों को याद किया उनके प्रति सम्मान प्रकट किया एवं राष्ट्र के प्रति सेवा भाव रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन रजत व्यास एवं दिशा सरिया द्वारा किया गया। ईशा चौहान एवं प्रियंका राठौर द्वारा देशभक्ति पर कविता प्रस्तुत की गई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित, आशु भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे गर्विता माली एवं ईशा चौहान को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बी. एम. व्यास ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी। ऐश्वर्या बी. एड. कॉलेज की प्राचार्या ने संभाषण मे बताया की, 26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया इसलिए इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं । 26 जनवरी के दिन हमारे देश से अंग्रेजों के कानूनों को हटा कर भारत ने खुद के संविधान को अपनाया था। भारतीय संसद से संविधान लागू होने के बाद भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस दिन यानी 26 जनवरी, 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था। ऐश्वर्या इंस्टीटयुट ऑफ मेनेजमेंट एडं आई. टी. की डायरेक्टर डॉ. अनिता भाटी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
© 2023Aishwarya College of Education Sansthan. All Rights Reserved
Terms & Conditions | Privacy Policy | Refund Policy