थल सेना दिवस पर ऑनलाइन संवाद
ऐश्वर्या कॉलेज में राष्ट्रीय थल सेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अतिथि मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माया चौधरी रही। अतिथि चौधरी ने ऑनलाइन संवाद में विद्यार्थियों को भारतीय सेना के रेंक, उनकी कार्यप्र्रणाली के बारे में जानकारी दी तथा भारतीय सेना में भर्ती संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही चौधरी ने भारतीय थल सेना के जवानों की वीरता, उनके अदम्य साहस और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा अनुशासन के बारे में बताते हुए कहा की प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में सैनिकों के आदर्श और समर्पण को अपनाना चाहिए। ऐश्वर्या कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. बी. एल. आहुजा ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में अपने विचार प्रकट किये एवं विद्यार्थियों को देश सेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मानसी शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विक्रम सिंह, अजय, कुजंल, दिशा गर्विता, रोहीत एवं अन्य छात्र छात्राओं ने भाग लिया।