गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
ऐश्वर्या कॉलेज में सिख समूदाय के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम समन्वयक ने बताया की इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों हेतू निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शीर्षक, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं’ रखा गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उल्लेख किया की गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता हैंए गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएँ सभी के लिए पथ प्रदर्शक रही हैं तथा जीवन में सही मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा देती हैं। निबंध प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं के बारे में उल्लेख किया की उनकी शिक्षाएँ कर्मवीर होने, नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देती है। इस प्रतियोगिता में द्विवीष्ट टेलर, हिमांशी श्रीमाली, ईशा चौहान, रजत व्यास, प्रणीका खमेसरा एवं अन्य छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
© 2023Aishwarya College of Education Sansthan. All Rights Reserved
Terms & Conditions | Privacy Policy | Refund Policy