ऐश्वर्या कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय संविधान
दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट श्री राजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम
का संचालन श्री शमील शेख द्वारा किया गया। श्री राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को भारत
के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को बताया।
संविधान की विशेषताओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए मुख्य वक्ता ने वैज्ञानिक
दृष्टिकोण अपनाने, राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव रखने तथा राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान
करने का संदेश दिया तथा आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार प्रकट किए तथा संविधान को भारत
का गौरव बताया। कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा विद्यार्थियों
ने संविधान से संबंधित अपने प्रश्न किए जिनका समाधान मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक
दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद उदबोधन पायल मीणा ने दिया।