Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

Teachers Day Celebration 2019


ऐश्वर्या काॅलेज में विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस




विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों को विशेष सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस का आयोजन होता है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधकृष्णन का जन्मदिवस 05 सितम्बर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु-शिष्य पंरपरा भारत की संस्कृति का एक अहम् व पवित्र हिस्सा है। जीवन  को ज़ीने का असली सलीका शिक्षक ही सिखाते हैं। डाॅ. सर्वपल्ली राधकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक व शिक्षक थे। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। अतः इस दिन समस्त देश में भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों का पुरस्कृत किया जाता है। 

भारतीय समाज की इसी संस्कारमय परंपरा के अनुसार ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ  एज्यूकेशन संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष शिवदत्त सिंह राव के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं ने अपने  शिक्षकों का पूरे उत्साह के साथ सम्मान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम ‘‘बाॅलिवूड रेट्रो’’ रखी गई, जिस पर सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियांॅ दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्या रीना शर्मा तथा सभी स्टाफसदस्यों ने डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक काट कर किया। छात्र-छात्राओं की भावनाओं के अनुरूप संस्थान के हर शिक्षक ने आशीर्वाद स्वरूप अपनी प्रस्तुति दे कर कार्यक्रम में चार चान्द लगा दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ कार्यकारिणी की सदस्य नफिसा भींडर तथा सदस्य पुनित खन्ना ने किया। 

इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅं भी दी गई,जिसके अन्तर्गत बी.ए. बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी ने एक नृत्य प्रस्तुत किया,इसी प्रकार बी.ए. बी.एड  प्रथम वर्ष की छात्रा चेतेन्द्र ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की सुन्दरता में वृद्धि करते हुए छात्र राजवीर पारीक, बी.काॅम. द्वितीय वर्ष, छात्र अनुराग शर्मा, बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष तथा छात्र दीक्षित शर्मा, बी.एस.सी. बी.एड. प्रथम वर्ष ने अपने वाद्ययंत्रों के सुन्दर तारतम्य के साथ कई गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी। बी.एस.टी.सी. प्रथम वर्ष के छात्र रामलाल डांगी तथा बीएड प्रथम वर्ष के छात्र भारुराम ने कविता पाठ किया। बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा इन्सिया ने एक गीत प्रस्तुत किया,जिसका गिटार पर साथ बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र नमन जैन दिया।

इसके बाद संस्थान के सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं समारोह में उपस्थित रहे। अन्त में छात्रसंघ सचिव प्रीति सोमिया के द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का समापन पूरे हर्षोंल्लास के साथ हुआ।