Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

National Sports Day 2019

ऐश्वर्या संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया ‘‘ऐश्वर्या खेल प्रतिभा सम्मान समारोह-2019’’
भारत के प्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 ंअगस्त को हमारे देश के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी भावना को मूर्त रूप देने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए 29 अगस्त 2019 को ऐश्वर्या  काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन संस्थान, उदयपुर  में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘‘खेल प्रतिभा सम्मान समारोह-2019’’ का आयोजन किया गया। 
समारोह का प्रारम्भ प्राचार्या डाॅ. रीना शर्मा ने स्वागत भाषण से करते हुए, राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में संक्षेप में बताया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य-अतिथि डाॅ. दिलिप सिंह चैहान, खेल प्रभारी व योग समन्वयक, जनार्दनराय नागर विवि. उदयपुर रहे। विशिष्ट अतिथि चार्टेड अकाउन्टेड डाॅ. हेमन्त सिंह कडूणिया, उदयपुर रहे। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ अध्यक्ष शिवदत्त सिंह राव तथा छात्रसंघ सचिव प्रीति सोमिया ने स्मृति चिह्न भेंट करके किया। समारोह में छात्रा दिक्षिता, छात्रा यामिनी, छात्र चेतेन्द्र,व छात्रा शीतल के द्वारा एक समूह गीत की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार छात्रा पायल अपनी सुन्दर नृत्य प्रस्तुति से समारोह में चार चाॅंद लगा दिया। छात्रा दिक्षिता ने  खेल दिवस के अवसर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र लक्षित सुखवाल, छात्र राजवीर पारिक तथा छात्रा ऋचा मिस्त्री ने एक गीत प्रस्तुत किया।
इस  वर्ष खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले शहर के 40 से अधिक निजी व सरकारी  विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन एक चयन समिति के द्वारा ऐवर्या खेल पुरुस्कारों के लिए किया गया। सम्मान समारोह में अतिथि डाॅ दिलिप सिंह चैहान व हेमन्त सिंह ने इन सभी होनहार विद्यार्थियों को उनकी खेल में विशेष उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि आज का समय में खेलों में भी विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल है। ऐश्वर्या संस्थान खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करके अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इसी के साथ विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हर व्यक्ति को समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय ही सबसे बड़ी पूंजी है।
 इस दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्यों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड प्रतियोगिता़, वृक्षासन प्रतियोगिता, संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता तथा एक पैर दौड़ प्रतियोगिता प्रमुख थी। प्रतियोगिता में स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
समारोह का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. प्रियंका सिसोदिया  ने किया। इस दौरान संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी एवं आमं़ित्रत पुरस्कार विजेता विद्यार्थीगण, इन विजेता छात्रों के प्रतिनिधि अध्यापकगण तथा अभिभावक भी उपस्थित रहे। अंत में डाॅ शीला भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।